अंतर्जनपदीय पुलिस पुरुष व महिला बैडमिंटन प्रतियोगिता की मंगलवार की देर शाम शुरूआत की गई। पुलिस लाइन में इस प्रतियोगिता में प्रयागराज जाेन के आठ जिले प्रतिभाग कर रहे हैं। चार दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने खिलाड़ियों से मान प्रणाम ग्रहण करते हुए किया। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना और उत्साह व अनुशासन के साथ प्रतियोगिता में शामिल होने की बात कही। प्रतियोगिता में प्रयागराज जोन के जनपद बांदा, महोबा, चित्रकूट, हमीरपुर, प्रयागराज, कौशांबी, फतेहपुर तथा प्रतापगढ़ की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। प्रतियोगिता उद्घाटन मैच चित्रकूट और कौशाम्बी के बीच खेला जा रहा है। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक बांदा शिवराज, क्षेत्राधिकारी नगर राजीव प्रताप सिंह, क्षेत्राधिकारी लाइन कृष्णकांत त्रिपाठी, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन बांदा वेदमणि मिश्र आदि उपस्थित रहे।