फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री ने प्रदेश सरकार पर मढ़े आरोप, बोले- आंकड़ों की बाजीगरी कर रहे मुख्यमंत्री

कांग्रेस नेता व पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने कहा कि योगी सरकार के कुशासन के आठ साल पूरे हो गए हैं। आकड़ों की बाजीगरी कर मुख्यमंत्री सच को छुपाने की कोशिश कर रहे हैं। मगर प्रदेश में व्याप्त अराजकता, कुशासन, जंगलराज उनके हर झूठ को बेनकाब कर रहा है। सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता में गुरुवार को पूर्व मंत्री ने कहा कि पिछले आठ सालों में परीक्षाओं के पर्चे लीक हुए हैं। कई ऐसी परीक्षाएं हुई है जिनके परिणाम आज तक सरकार घोषित नहीं कर पाई है। पिछले कई सालों से यह सरकार नई शिक्षक भर्ती भी नहीं कर पाई है। सरकार प्रदेश के युवाओं को सरकारी नौकरी देना ही नहीं चाहती है। कहा कि इंसान तो इंसान इनकी सरकार प्रभु श्रीराम से बेईमानी करने से नहीं चूकी। रामपथ इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है। संंभल का मामला हो या कुशीनगर में बिना कानूनी प्रक्रिया पूरी किए मस्जिद को गिरा देने का मामला रहा हो या फिर मथुरा में विवाद पैदा करने का मामला रहा हो, सरकारवोट की राजनीति करना चाहती है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित, कांग्रेस शहर अध्यक्ष अफसाना शाह, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रद्युम्न कुमार लालू दुबे एडवोकेट आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें