फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा में खाद्य सुरक्षा टीम ने पकड़ा पांच क्विंटल खोया, मालिक भागा

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने रविवार की शाम पांच कुंतल मिलावटी खोया पकड़ा है। रेलवे स्टेशन के बाहर खोया प्लास्टिक की सात बोरियों में एक ई-रिक्शा में लदा था। टीम के पहुंचते ही खोया मालिक भाग निकला। बताते है कि खोया झांसी-प्रयागराज पैसेंजर ट्रेन से आया था। टीम ने खोया को कब्जे में लेकर खोया मालिक को फोन करके बुलाया, लेकिन शाम सात बजे तक वह मौके पर नहीं आया। अभिहित अधिकारी जय प्रकाश तिवारी ने बताया कि खोया मालिक के न आने पर खोया कोतवाली पुलिस को सौंप दिया जाएगा और 24 घंटे तक खोया मालिक के आने का इंतजार किया जाएगा। इसके बाद खोया केन नदी घाट किनारे नष्ट करा दिया जाएगा। यदि वह आता है तो खोया का सैंपल लेकर उसे सौंप दिया जाएगा। यह कार्रवाई नगर मजिस्ट्रेट संदीप केला के निर्देशन में की गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें