फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी में आई 1500 बोरी खाद, बांटी सिर्फ 500...खाली हाथ लौटने पर रो पड़ा किसान

खाद का संकट खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। सहकारी समितियों में किसानों की लंबी लाइनें प्रशासनिक दावों की पोल खोल रही हैं। कई-कई दिनों से लाइनों में लग रहे और खाद न मिलने पर किसान कतार में खड़े-खड़े रो पड़ें। खाद के लिए मंगलवार को फिर से एक बार मंडी समिति में किसानों का हुजूम जुटा, लेकिन यहां के तीन विक्रय केंद्रों से सिर्फ सोमवार को टोकन पाने वाले किसानों को ही खाद बांटी गई। परसौड़ा के अलखनारायण, बृजराज, पपरेंदा के देवीदयाल, सत्तीदीन ने बताया कि वह रविवार की रात से लाइन में लगे थे। सोमवार को सुबह 10 बजे टोकन वितरित हुए। कहा कि पांच हजार किसानों के बीच सिर्फ पांच सौ टोकन बांटे गए। सोमवार को खाद नहीं मिलने पर मंगलवार को फिर से आए हैं। बताया कि टोकन पर सिर्फ एक बोरी खाद दी जा रही है। कुछ ऐसी ही बात अन्य किसानों ने भी कही। मंगलवार को नए टोकन नही बंटे। समिति संचालक मनमानी पर उतारू हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें