बांदा जिले में जसपुरा ब्लाॅक क्षेत्र के नरजिता गांव के मजरा बहुडंरी स्थित जंगल में मंगलवार को दोपहर अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। प्रधान शिवदर्शन प्रजापति ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना से लगभग दो घंटे बाद पहुंची दमकल ने आग पर काबू किया। तब तक वन विभाग के जंगल में लगे पेड़ आदि जल गए।