फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बांदा में धू-धूकर जल उठी बाइक, शार्ट सर्किट की आशंका

बांदा जिले के जसपुरा में मैकेनिक से पार्ट बदलवाने के बाद स्टार्ट करते ही बाइक में आग लग गई। बाइक धू-धूकर जलने लगी। बाइक में आग लगते ही आसपास के दुकानदार दूर जाकर खडे़ हो गए। जसपुरा गांव के मजरा विलौडा डेरा निवासी अरविंद निषाद की बाइक खराब हो गई थी। वह डेरा से बाइक लेकर जसपुरा आया और मैकेनिक से बाइक का कोई पार्ट बदलवाया। पार्ट बदलने के बाद युवक ने जैसे ही बाइक स्टार्ट की, वैसे ही बाइक में आग लग गई। आसपास मौजूद लोगों ने देखा तो पहले पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन जब बाइक धू-धूकर जल उठी तो लोग दूर खड़े हो गए। लोगों को शक था कि कहीं ब्लास्ट न हो जाए। इससे पहले कि कोई कुछ कर पाता, बाइक पूरी तरह जल गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें