बांदा जिले में चैत्र नवरात्र के पहले दिन शहर व ग्रामीण इलाकों में देवी मंदिरों में सुबह से भक्तों की भीड़ उमड़ी। महिला श्रद्धालुओं में काफी उत्साह रहा। सुबह से स्नान आदि कर महिलाएं बिना चप्पल देवी मंदिरों में पहुंचीं। चुनरी, नारियल, बतासा, पान आदि का भोग लगाकर माता रानी की आराधना की।