रासलीला कार्यक्रम में किरदार अदाकर लौट रहे बाइक सवार युवक को वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर घायल हो गया। परिजनों व ग्रामीणों ने उसे बबेरू सीएचसी पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाली क्षेत्र के सतंयाव गांव निवासी पुष्पेंद्र द्विवेदी उर्फ शैलेश (35) शनिवार को अकौना गांव में चल रहे रासलीला कार्यक्रम में किरदार अदा करने गया था। वह पेशे से कलाकार था। शनिवार की देर शाम फुफुंदी गांव के पास वाहन ने उसे टक्कर मार दी। ग्रामीणों ने हादसा होते देख प्रधान को सूचना दी।