फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा: जाली 500 के नोटों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

शहर कोतवाली पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने नकली भारतीय मुद्रा तैयार करने व उसे बाजार में खपाने वाले संगठित अंतरजनपीय गिराेह का भंडाफोड़ करते हुए महोबा के कबरई के रहने वाले दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, उनके पास से एक लाख 12 हजार 500 रुपये के रूप में 225 भारतीय मुद्रा (500 रुपये) के जाली नोट बरामद किए हैं। यह अपराधी बांदा की बाजार में नोट खपाने की तैयारी में थे। इस बीच पुलिस को जानकारी लग गई और पकड़ लिए गए। इनमें अभी दो अन्य अपराधी वांछित बताए जा रहे हैं। उनके नाम पुलिस ने नहीं खोले हैं। सहायक पुलिस अधीक्षक मेविस टॉक ने बताया कि पुलिस को सूत्र से जानकारी हुई कि दो लोग कोतवाली नगर के कनवारा चौराहे के पास महोबा रोड की ओर से नकली भारतीय मुद्रा लेकर आ रहे हैं। उन्हें बाजार में खपाने की फिराक में हैं। इस पर कोतवाली व एसओजी पुलिस ने संदिग्धों की चेकिंग की। चेकिंग में महोबा जनपद के कबरई गांव निवासी राजाराम व इसी थाना क्षेत्र के पिडारी गांव के राहुल सिंह को गिरफ्तार किया है। उनके पास से एक लाख 12 हजार 500 रुपये (500 के 225 नकली भारतीय मुद्रा) बरामद किए हैं। जांच में सभी नकली नोटों पर एक ही सीरियल नंबर अंकित मिला। उनकी निशानदेही पर गांव से नकली नोट बनाने की प्रयुक्त उपकरण, सामग्री, प्रिंटर, विभिन्न रंगों की सियाही बोतलें (ब्लैक, सायन, मैजेंटा), कटर, फ्रेम, टेप, ब्रश, इमल्शन, डाई, पीवीसी शीट, विशेष प्रकार के कागज व अन्य तकनीकी सामग्री बरामद हुई। इसी की सहायता से नकली भारतीय मुद्रा तैयार की जा रही थी। आरोपियों ने बताया कि वह असली 500 रुपये के नोटों का उपयोग कर उनकी नकल तैयार करते थे। इसे सुनियोजित तरीके से इन्हें बाजार में चलाने की योजना बना रहे थे। मेविस टॉक का कहना है कि इनके अन्य सहयोगियों तथा गिरोह के नेटवर्क के बारे में जांच की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें