कालिंजर पुलिस ने सगे भाई पर कुल्हाड़ी से हमला करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है। कालिंजर थाना एसआई रणजीत बहादुर ने बताया कि छह मार्च की देर शाम थाने में तलैयापुरवा मसौनी गांव निवासी साहबदीन ने सूचना दी थी कि उसके भाई ने जान से मारने की नीयत से उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया और उसे घायल कर दिया। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। इस पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। करीब 12 घंटे के भीतर ही आरोपी राजाबाबू को तलैयापुरवा मसौनी जाने वाले कच्चे रास्ते से गिरफ्तार किया है।