फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा: कुएं में गिरकर किसान की मौत, भाई ने जताई हत्या की आशंका

पुराने कुएं में निवास बनाए कबूतरों को पकड़ने गए बटाईदार की कुएं में गिरकर मौत हो गई। सुबह होने पर ग्रामीणों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने कुएं में कांटा डालकर शव को बाहर निकाला। उधर, परिजनों ने रात में मारपीट कर कुएं में फेंककर हत्या किए जाने की आशंका जताई है। बिसंडा थाना क्षेत्र के सिंहपुर गांव निवासी बाबू ने बताया कि उसका बड़ा भाई मइयादीन (54) अमिलिहा गांव में सुरेश का खेत बटाई में लिए था। भाई का कहना है कि मंगलवार की रात एक बजे बटाईदार के आदमी उसे कबूतर पकड़ने के लिए बुलाने आए थे। मइयादीन रात में उनके साथ चला गया था। बुधवार को सुबह उसका शव कुएं के अंदर पड़ा मिला। भाई ने आशंका जताई कि उसके भाई को मारपीट कर कुएं में फेंक दिया है, इससे उसकी मौत हुई है। उधर, पुलिस जांच में आया है कि कुएं में कबूतर पकड़ने का जाल लगा मिला था। रात में कबूतर पकड़ने में वह कुएं में उतरा और फिसलकर कुएं में समा गया। बाबू के मुताबिक, मइयादीन के आठ पुत्रियां हैं। पत्नी चंपा की सात साल पहले मौत हो चुकी है। पांच बेटियों की शादी हो चुकी है। घर में तीन बेटियों अविवाहित हैं। वह बटाई की खेती लेकर किसानी करता था। उसके अलावा कबूतर पकड़ने का भी काम करता था। बिसंडा थाना इंस्पेक्टर राममोहन राय ने बताया कि प्रथम दृष्टया कबूतर पकड़ने में कुएं में गिरकर मौत हुई है। शव में कोई जाहिरा चोट नहीं मिली है। परिजन जो आशंका जता रहे है, उस पर जांच की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें