फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा: शादी के 13 दिन बाद प्रेमी संग फंदे पर झूली विवाहिता

Shikha Pandey Updated Wed, 20 May 2026 10:24 PM IST

मरका थानाक्षेत्र के ग्राम अंधाव में बुधवार सुबह एक विवाहिता और उसके प्रेमी ने गांव से करीब 200 मीटर दूर बाग में पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी। दोनों के शव विवाहिता की साड़ी के सहारे लटके मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। विवाहित की 13 दिन पहले ही शादी हुई थी। अंधाव निवासी 20 वर्षीय सुभाष पासवान और गांव की ही नवविवाहिता 19 वर्षीय रोशनी मंगलवार की रात अचानक घर से लापता हो गए थे। परिजन ने रातभर दोनों की तलाश की लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। शनिवार सुबह ग्रामीणों ने गांव के बाहर हनुमान मंदिर के पास बगीचे में पेड़ से दोनों को फंदे पर लटका देखा तो सनसनी मच गई। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। परिजन को जानकारी देने के बाद मरका थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। घटना के बाद गांव समेत आसपास के इलाकों में तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। बताया गया कि सुभाष दो भाइयों में बड़ा था। रोशनी की शादी सात मई को बिसंडा क्षेत्र के भूरी गांव निवासी जगप्रसाद के साथ हुई थी। शादी के बाद वह 16 मई को चौथी की रस्म के लिए मायके आई थी। अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच कराई जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें