फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बांदा में आधार कार्ड केंद्र पर ताला, विरोध में आधे घंटे जाम किया हाईवे

कस्बे के बदौसा रोड स्थित बीएसएनएल कार्यालय में संचालित आधार कार्ड केंद्र पर गुरुवार को ताला लटका मिला। यह देखकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। आधार कार्ड बनवाने आए महिला और पुरुषों ने बांदा-प्रयागराज हाइवे पर जाम लगा दिया और आधार केंद्र में तैनात कर्मचारियों के खिलाफ नारेबाजी की। आधा घंटे तक लगे जाम में सैकड़ों वाहन फंसे रहे। गुरुवार सुबह आधार केंद्र पर ताला बंद होने और नियमित काम न होने के कारण 50 से ज्यादा महिलाएं, पुरुष और बच्चों ने बांदा-प्रयागराज नेशनल हाईवे एलआईसी के पास में सड़क पर बैठकर जाम लगा दिया और कर्मचारियों के खिलाफ नारेबाजी की। करीब आधे घंटे तक जाम से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिनमें दो पहिया, चार पहिया, रोडवेज बस और एंबुलेंस भी फंस गईं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें