फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : तिरंगा यात्रा में दिखी देश की आन, बान और शान की झलक

हर घर तिरंगा अभियान के तहत मंगलवार को जिले भर में तिरंगा यात्रा की धूम रही। नगर में निकली तिरंगा यात्रा में देश की आन, बान और शान की झलक देखने को मिली। भारतीय जनता पार्टी के आवाहन पर निकली तिरंगा यात्रा के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया गया।  नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा नगर के चंद्रशेखर आजाद पार्क से रवाना हुई। वंदे मातरम व भारत माता की जय से पूरा शहर गूंज उठा। देश भक्ति गीत पर थिरकते हुए भाजपा के कार्यकर्ता देश की आजादी में प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों का जयकारा लगा रहे थे। तिरंगा यात्रा वीर विनय चौराहा पहुंची तो नगर पालिका अध्यक्ष सहित सभी लोगों ने अमर शहीद वीर विनय कायस्था के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। यात्रा में नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि डीपी सिंह बैस, शुभेंद्र गौरव मिश्र, डॉ. अजय सिंह पिंकू, वरुण सिंह मोनू, राघवेंद्र प्रताप सिंह शिवाजी, सौरभ रतन पांडेय, रमेश पहवा, अनन्य गौरव मिश्र, डॉ. राकेश चंद्र, रवींद्र गुप्ता कमलापुरी व झूमा सिंह सहित तमाम भाजपाई मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें