फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर गरजे नेता प्रतिपक्ष, बोले- भगवान के घर में चोरी हुई तो आस्था पर पड़ेगा असर

उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे ने अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे में कथित गड़बड़ी के मुद्दे पर भाजपा सरकार को घेरते हुए उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। बृहस्पतिवार को बलरामपुर में सपा नेताओं के साथ बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि राम मंदिर और अयोध्या के नाम पर पहले जमीनों के खेल की चर्चा हुई और अब चढ़ावे में गड़बड़ी के आरोप सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि भगवान के घर में चढ़ावे में भी अनियमितता होगी तो लोगों की धार्मिक आस्था और विश्वास पर प्रतिकूल असर पड़ेगा। इसलिए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। प्रदेश की कानून व्यवस्था पर हमला बोलते हुए माता प्रसाद पांडे ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून का राज नहीं, बल्कि जंगलराज की स्थिति है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा विपक्ष को कमजोर करने के लिए लोकतांत्रिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है और राजनीतिक दलों को तोड़ने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि जनता सब देख रही है और समय आने पर इसका जवाब भी देगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें