फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: राज्य महिला आयोग की सदस्य जनक नंदिनी ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य जनक नंदिनी ने मंगलवार को संयुक्त जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय अल्ट्रासाउंड कक्ष में महिला स्वास्थ्य कर्मी न होने पर काफी नाराजगी जताई। रेडियोलॉजिस्ट को निर्देश दिया कि महिला का अल्ट्रासाउंड करते समय कोई महिला स्वास्थ्य कर्मी अवश्य साथ में रहे। इसके बाद सदस्य ने ओपीडी इमरजेंसी कक्ष, लैब, महिला वार्ड, लेबर रूम में सुविधाओं का जायजा लिया। वन स्टाफ सेंटर में पीड़िताओं की समस्या सुनी। इसके बाद जिला कारागार का निरीक्षण किया। महिला बंदियों से बातचीत कर मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। जेल अधीक्षक को निर्देश दिया कि महिला बंदियों के बच्चों को बेहतर सुविधा दी जाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें