नेपाल राष्ट्र के पड़ोसी जनपद के संवेदनशील उतरौला क्षेत्र में जमालुद्दीन उर्फ छांगुर ने पूरे देश में धर्मांतरण का जाल फैला रखा था। गैडास बुजुर्ग के रेहरामाफी में छोटे से घर में रहने वाला छांगुर देखते ही देखते उतरौला के मधपुर में आलीशान कोठी का मालिक बन गया। आजमगढ़, नोएडा के साथ ही महाराष्ट्र में धर्मांतरण का जाल फैलाया। अब एटीएस की जांच में पूरे मामले का खुलासा हुआ और छांगुर गिरफ्तार हुआ। गिरफ्तारी के बाद से उसके मधपुर में सन्नाटा पसरा है। गेट पर ताला लगा है और कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं है। छांगुर की दहशत का आलम यह है कि लोग उसके घर के आसपास तक नहीं जाते हैं।