फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मेगा कैंप में राहत योजना का लाभ लेने उमड़े बिजली उपभोक्ता... एक वीडियो रिपोर्ट

विद्युत वितरण खंड बलरामपुर परिसर में बुधवार को दो दिवसीय मेगा कैंप का शुभारंभ किया गया।बिजली बिल राहत योजना एक दिसंबर से लागू हो गई है। इस योजना में उपभोक्ताओं को तीन श्रेणी में लाभ लेने का मौका है। पहली श्रेणी एक से 31 दिसंबर तक लागू रहेगी। इसमें ब्याज माफी के साथ-साथ 25% मूलधन में भी उपभोक्ताओं को बकाया बिजली बिल जमा करने पर लाभ मिलेगा। दूसरी श्रेणी एक से 31 जनवरी के मध्य लागू रहेगी। इसमें उपभोक्ताओं को सरचार्ज और ब्याज में ही छूट मिलेगी। तीसरी श्रेणी एक से 28 फरवरी के मध्य लागू रहेगी। इसमें उपभोक्ताओं को सिर्फ सरकार में ही लाभ मिलेगा। इस संबंध में जब विद्युत विभाग के अधिकारियों से बातचीत की गई तो उन्होंने कुछ इस तरह से योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसमें पहले आओ अधिक लाभ पाओ का उपभोक्ताओं के सामने सुनहरा मौका है। बलरामपुर अमर उजाला संवाद न्यूज़ एजेंसी से मंगल देव गिरि की वीडियो रिपोर्ट...

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें