बलरामपुर जिले के तीन प्रमुख क्षेत्रों में यूरिया खाद को लेकर संकट गहराता जा रहा है। धान की बढ़वार के लिए जरूरी समय में किसान एक-एक बोरी यूरिया के लिए सहकारी समितियों के चक्कर काट रहे हैं लेकिन खाद नसीब नहीं हो रही। तराई क्षेत्र, गैड़ास बुजुर्ग और ललिया में हालात इतने बिगड़ गए कि किसानों ने प्रदर्शन तक किया। आरोप है कि जहां आम किसान सुबह से लाइन में खड़े हैं, वहीं चहेतों को रात में गोदाम खोलकर खाद दी जा रही है।