बीआरसी शिवपुरा में ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस दौरान छात्रों ने अपनी खेल प्रतिभा दिखाई। बीईओ सियाराम वर्मा और डायट प्रवक्ता पवन कुमार वर्मा ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान उच्च प्राथमिक विद्यालय गुगौली खुर्द की छात्राओं ने खूबसूरत रंगोली बनाई।