फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: कृषि भवन का घेराव कर भड़के किसान, उर्वरक वितरण में अफसरों की मिलीभगत पर जताया आक्रोश

बलरामपुर जिले में में खाद की कालाबाजारी, कृषि अधिकारियों की लापरवाही और योजनाओं में अपारदर्शिता से नाराज किसानों ने मंगलवार को कृषि भवन का घेराव कर जबरदस्त प्रदर्शन किया। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के बैनर तले सैकड़ों किसान जिला संगठन मंत्री श्री राम दुलारे शुक्ल की अगुवाई में प्रदर्शन में शामिल हुए और कृषि विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसानों का आरोप है कि जिले में उर्वरक की किल्लत कृत्रिम रूप से पैदा की जा रही है। किसान भटक रहे हैं लेकिन कालाबाजारी करने वाले खुलेआम तीन सौ पचास से चार सौ रुपये में उर्वरक बेच रहे हैं। वहीं सरकारी समितियों पर यूरिया पहुंचते ही गायब हो जाता है। किसानों ने मांग की कि जिला कृषि अधिकारी, उपनिदेशक और एआर की मिलीभगत की जांच कराई जाए और दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें