फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: किसान दिवस में फूटा किसानों का आक्रोश, झूठी रिपोर्टिंग पर जताई नाराजगी

बलरामपुर जिला कृषि भवन परिसर में आयोजित किसान दिवस के दौरान किसानों ने अपनी समस्याएं खुलकर सामने रखीं। अधिकारियों की झूठी रिपोर्टिंग और वर्षों से लंबित समस्याओं के समाधान न होने पर किसानों ने नाराजगी जताई। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपनिदेशक कृषि श्याम नारायण राम ने की। गैसड़ी विकास खंड के सदवापुर गांव के किसान कृष्ण कुमार सिंह ने बताया कि भोजपुर उतरौला पंप से लेकर डिहवा तक करीब 1.5 किमी का बांध जमीन विवाद के चलते एक साल से अधूरा पड़ा है। इससे हर बारिश में करीब 10 गांवों की चार बीघा से अधिक फसल जलमग्न हो जाती है। उन्होंने कहा कि एक साल से लगातार शिकायत कर रहे हैं, लेकिन सिर्फ आश्वासन ही मिल रहा है। रामपुर बगनहा निवासी बच्छराज वर्मा ने लघु सिंचाई विभाग द्वारा घटिया सामग्री उपलब्ध कराने का आरोप लगाया। विशुनापुर के बृजेश विश्वकर्मा ने सिंचाई के लिए मुफ्त कनेक्शन की मांग की, जबकि गंगापुर निवासी शशि भूषण शुक्ला ने छुट्टा जानवरों की समस्या उठाई। किसानों ने कहा कि अफसर बिना स्थल निरीक्षण के रिपोर्ट बनाते हैं, जिससे समस्याएं जस की तस बनी रहती हैं। कार्यक्रम में जिला उद्यान अधिकारी संतोष दूबे, सीवीओ डॉ. राजेश शर्मा, एलडीएम अमित कुमार, सहायक निबंधक अमरेश मणि तिवारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें