फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: फूड फेस्टिवल के पौष्टिक आहार के सेवन के साथ स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का दिया गया संदेश

नगर के बहराइच मार्ग स्थित टूरिस्ट होटल सभागार में बृहस्पतिवार को फूड फेस्टिवल और प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। फूड फेस्टिवल में पौष्टिक आहार के सेवन के साथ स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया। फूड फेस्टिवल और प्रदर्शनी का शुभारंभ सदर विधायक पल्टूराम और आदर्श नगर पालिका परिषद बलरामपुर के अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह ‘धीरू’ ने फीता काटकर किया। विधायक ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को पौष्टिक, जैविक एवं पर्यावरण-अनुकूल खाद्य पदार्थों के प्रति जागरूक करना है। साथ ही स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित करना है। फूड फेस्टिवल में मल्टीग्रेन आटा, ज्वार, बाजरा, रागी, धान, चना, ऑर्गेनिक सब्जियां, मौसमी फल चाट, लिट्टी-चोखा, सत्तू, बेल का जूस, कोदो कटलेट, सांवा की खीर और अंकुरित सलाद सहित अनेक व्यंजनों के स्टॉल लगाए गए। इसके अतिरिक्त डायबिटिक केयर उत्पाद, विभिन्न प्रकार के मिलेट्स, सुपर फूड, हस्तनिर्मित परिधान, बैग एवं ब्यूटी प्रोडक्ट्स भी आकर्षण का केंद्र रहे। इस अवसर पर चेयरमैन प्रतिनिधि डीपी सिंह बैस आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें