फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: एकता पदयात्रा में रही भारत माता के जयकारे की गूंज, कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह किया स्वागत

रेहरा बाजार। सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में रविवार को उतरौला विधानसभा क्षेत्र के रेहरा बाजार में एकता पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा के जरिए लोगों को एकता का संदेश देते हुए सरदार पटेल के जीवन आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया। उतरौला विधायक रामप्रताप वर्मा की अगुवाई में रेहरा ब्लॉक के ग्राम इटवा से एकता पदयात्रा की शुरुआत की गई। विधायक ने कहाकि अलग-अलग रियासतों में बंटे भारत के एकीकरण में सरदार वल्लभ भाई पटेल का योगदान भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने देश को एकता का जो मंत्र दिया उसे कायम रखना हम सभी का दायित्व है। एकता पदयात्रा में भारत माता की जय, सरदार पटेल अमर रहें और वंदे मातरम की गूंज से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। पदयात्रा अधीनपुर, रेहरा बाजार, पुरानी बाजार, ब्लाक गली व भद्रकाली चौक होते हुए महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज पहुंचकर समाप्त हुई। एकता पदयात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं पर भाजपा नेता संतोष कुमार सिंह पिंकू एवं ब्लाक प्रमुख पंकज सिंह चौहान ने पुष्पवर्षा करते हुए स्वागत किया। महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज में सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष राजेश वर्मा ने कहा कि सरदार पटेल ने 562 रियासतों को मिलाकर अखंड भारत का निर्माण किया। अंग्रेजों ने किसानों पर टैक्स लगाया तो उन्होंने आंदोलन कर उन्हें झुका दिया। सभा को भाजपा जिलाध्यक्ष रवि कुमार मिश्रा, ब्लाक प्रमुख पंकज सिंह, संतोष कुमार सिंह पिंकू, भाजयुमो जिलाध्यक्ष संदीप वर्मा व महेंद्र पांडेय आदि ने भी संबोधित किया। सभा का संचालन विधान सभा प्रभारी सुधीर श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर अनूप गुप्ता, हरिवंश सिंह, भारत नरेश सिंह, ब्लाक प्रमुख महिपाल चौधरी, फणींद्र गुप्ता, मंडल अध्यक्ष जिलेदार पांडेय व विष्णु गुप्त सहित अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें