विकास भवन सभागार में बुधवार किसान दिवस का आयोजन किया गया। किसान दिवस की अध्यक्षता करते हुए डीएम पवन अग्रवाल ने कहा कि किसानों की शिकायतों का टीम बनाकर स्थलीय निरीक्षण कराया जाए। किसान बच्छराज ने ढैंचा बीज न मिलने की शिकायत की। साथ ही कहा कि गोदामों पर अभी बीज नहीं आया है, जिससे किसानों को परेशानी हो रही है। कृषि अधिकारी पीसी विश्वकर्मा ने कहाकि सभी राजकीय गोदामों पर बीज पहुंचा दी गई है। कल से वितरण भी शुरू हो जाएगी। डीडी कृषि नरेंद्र कुमार ने बताया कि किसानों को अनुदान काटकर ही बीज का भुगतान करना होगा। अंगूठा लगाकर किसान बीज ले सकते है। सीडीओ हिमांशु गुप्ता ने कहाकि किसान दिवस में आने वाले सभी शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।