बलरामपुर केमिस्ट एसोसिएशन की तरफ से आयोजित भारत बंद का असर जिले में नहीं दिखा। जिले में सभी मेडिकल स्टोर खुले रहे। केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन पदाधिकरियो के साथ औषधि निरीक्षक सुमित वर्मा ने दवा व्यापारियों से बात करके मेडिकल स्टोर खोलने की बात कही। बेवजह मरीजों को परेशान करने के लिए मेडिकल स्टोर बंद करने वाले दवा व्यापारियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।