हिंदू युवतियों का धर्म परिवर्तन कराने के आरोपी जमालुद्दीन उर्फ छांगुर की कोठी पर दूसरे दिन भी अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू हुआ। बारिश थमते ही बुधवार को सुबह 11 बजे से बुलडोजर गरजने लगे। एक साथ पांच बुलडोजर लगाया गया और फिर पांच और बुलडोजर लगा दिए गए हैं। एसडीएम राजेन्द्र बहादुर ने बताया कि 10 बुलडोजर लगाया गया है। पोकलैंड न मिलने से बुलडोजर की संख्या बढ़ाई गई है।