एमएलके महाविद्यालय के कला व वाणिज्य संकाय में रविवार को बीएड प्रवेश परीक्षा कराई गई। प्रथम पाली की परीक्षा में 577 अभ्यर्थी शामिल हुए। 45 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी है। केंद्र व्यवस्थापक व महाविद्यालय के प्राचार्य डा जेपी पांडेय ने बताया कि पहली पाली में बीएड प्रवेश परीक्षा के प्रथम प्रश्न पत्र में कुल 622 परीक्षार्थियों को शामिल होना था। कला संकाय में 362 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। 22 ने परीक्षा छोड़ दी है। वहीं वाणिज्य संकाय में 215 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। 23 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा देने आईं मुस्कान, ज्योति, मनोज व संजीव ने बताया कि पेपर अच्छा था। पहले से ही अच्छे ढंग से परीक्षा की तैयारी की थी। अधिकांश प्रश्नों का सही उत्तर लिखा है। अच्छे अंक मिलने की उम्मीद है।