यूपी के बलरामपुर में पुलिस ने गरीब परिवारों के खातों के जरिये पाकिस्तान के खातों में पैसे भेजे जाने के मामले में बड़ा खुलासा किया है। सरगना सस्पियर साइबर ठगी के पैसों को दिल्ली में एटीएम से निकालता था। इसके बाद वह कैश डिपाजिट मशीन से पाकिस्तान के खातों में भेजता था। पाकिस्तान के चार खातों में से दो के बारे में पुलिस ने पता कर लिया है। इसमें सितंबर 2024 से जुलाई 2025 तक करीब आठ करोड़ 15 लाख 57 हजार 825 रुपये भेजे जाने की जानकारी सामने आई है। एसपी विकास कुमार ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। मामला विदेश से जुड़ा होने के कारण पत्राचार किया जा रहा है। ताकि अन्य खातों का ब्योरा हासिल हो सके। लंबी जद्दोजहद के बाद पाकिस्तान के खातों में रुपये भेजने वाले सरगना सस्पियर को पुलिस ने नई दिल्ली के ललिया थाने के कोडरी घाट के पुल के पास से गिरफ्तार किया है। उसके अन्य सहयोगियों को फर्रुखाबाद निवासी प्रदीप कुमार सिंह, ललिया क्षेत्र के सत्यदेव, लवकुश वर्मा, जय प्रकाश को भी गिरफ्तार किया है।