फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलरामपुर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ हॉकी टूर्नामेंट का आगाज

भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 19 Dec 2025 05:36 PM IST

यूपी के बलरामपुर में शुक्रवार को एमएलके महाविद्यालय के खेल मैदान में महाराजा सर बीपी सिंह अखिल भारतीय प्राइज मनी हॉकी टूर्नामेंट का आगाज सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ। बलरामपुर रियासत के महाराजा जयेंद्र प्रताप सिंह ने मशाल प्रज्ज्वलित करके टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। एमएलके महाविद्यालय, पायनियर पब्लिक स्कूल ऋषभ संगीत विद्यालय एवं डिवाइन पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने गीत व नृत्य प्रस्तुत करके सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। वैदिक मंत्रोच्चार व स्वास्तिवाचन से टूर्नामेंट की सफलता की कामना की गई। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच केनरा बैंक बेंगलुरु व स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ हैदराबाद के बीच खेला गया। मैच के पांचवें मिनट में ही गोल करके केनरा बैंक बेंगलुरु की टीम ने बढ़त बना ली। मैच के उद्घाटन अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. जेपी पांडेय व आयोजन समिति के सभी पदाधिकारी व अतिथिगण मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें