फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलरामपुर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच चार केंद्रों पर नीट-यूजी पुनर्परीक्षा आयोजित

बलरामपुर में जिले के चार केंद्रों पर नीट-यूजी पुनर्परीक्षा रविवार को दोपहर दो बजे से शुरू हो गई। चारों केंद्रों पर 1920 अभ्यर्थियों को परीक्षा देनी है। नकलविहीन व पारदर्शी ढंग से परीक्षा संपन्न कराने के लिए सभी केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट के साथ पर्याप्त संख्या में सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए हैं। दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में परीक्षा कराई जाएगी। नीट-यूजी पुनर्परीक्षा के लिए जिले में पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय और एमएलके महाविद्यालय ए-ब्लाक, बी-ब्लाक एवं सी-ब्लाक को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय में 360, एमएलके महाविद्यालय के ए-ब्लाक में 600 और बी एवं सी ब्लॉक में 480-480 अभ्यर्थियों को परीक्षा देनी है। परीक्षा देने के लिए दोपहर 12 बजे से ही परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। केंद्रों पर सभी अभ्यर्थियों का बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन किया गया। फिंगरप्रिंट और चेहरे का मिलान करने के बाद ही अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया। दोपहर 1.30 बजे परीक्षा केंद्र के गेट बंद कर दिए गए। अभ्यर्थियों को अपने साथ मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ, ईयरफोन, कैलकुलेटर या किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक उपकरण परीक्षा केंद्र के अंदर नहीं ले जाने दिया गया। इसके अलावा अंगूठी, चेन, झुमके, कैप व बेल्ट आदि भी बाहर ही निकलवा लिया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें