बलरामपुर में कोहरे का कहर बुधवार को भी रहा। लगातार तीसरे दिन कोहरे के कारण आवागमन में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा दिक्कत नौकरीपेशा लोगों को हो रही है। स्कूली बच्चों को कोहरे के बीच से होकर स्कूल जाना पड़ रहा है। वहीं, मौसम विज्ञानियों की मानें तो कोहरे का प्रकोप कल भी रहेगा।