यूपी के बलरामपुर में जेल से रिहा होने के बाद रिजवान जहीर ने मंगलवार को एमपी-एमएलए कोर्ट में हाजिरी लगाई। फिरोज पप्पू हत्याकांड के मामले की आज सुनवाई होनी है। इसी मामले में वह कोर्ट पर हाजिर हुए हैं। उनसे बातचीत करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने कुछ भी कहने से साफ इनकार कर दिया। गैंगस्टर मामले में रिजवान जहीर को 2 जनवरी को जमानत मिली थी। 4 जनवरी को उन्हें ललितपुर जेल से रिहा किया गया है।