बलरामपुर में सोहेलवा वन्यजीव प्रभाग के बरहवा रेंज अंतर्गत ग्राम पंचायत कमदा एवं फतेहनगरा गांव के बीच रविवार दोपहर फिशिंग कैट के दो सावक दिखाई दिए। ग्रामीणों ने दोनों शावकों को पकड़ लिया। कमदा गांव के पास लाकर वन विभाग टीम को सूचना दी। ग्रामीण उन्हें तेंदुए का शावक समझ रहे थे। सूचना पाकर बरहवा के रेंजर राकेश पाठक, वन दरोगा सूरज पांडेय, वन्यजीव रक्षक आशीष सिंह, बृजमोहन यादव आदि पहुंच गए। वन विभाग की टीम ने शावकों की पहचान जंगल कैट के रूप में की। उन्हें ले जाकर जंगल में छोड़ दिया गया है।