फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलरामपुर में बाढ़ आपदा राहत दल ने राप्ती नदी में की मॉक ड्रिल

बलरामपुर में बाढ़ की तैयारियों को लेकर बृहस्पतिवार को राप्ती नदी के सिसईघाट पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इसमें जिला प्रशासन के साथ पुलिस व एसएसबी के अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे। राप्ती नदी में डूबते युवक की जान बचाई गई। उसे प्राथमिक विद्यालय सिसई में बने स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया। डीएम पवन अग्रवाल ने कहा कि बाढ़ से निपटने के लिए सभी तैयारी की गई हैं। टेंडर कराया गया है। कटानरोधी कार्य कराए जा रहे हैं। राप्ती, बूढ़ी राप्ती नदियों के साथ नेपाल से आने वाले 17 पहाड़ी नालों के बाढ़ व कटान निपटने की तैयारी कर ली गई है। आपदा मित्रों व नाविकों को बाढ़ से बचाव के लिए प्रशिक्षित किया गया है। नावें भी तैयार हैं। एडीएम वित्त एवं राजस्व प्रदीप कुमार ने कहा कि कंट्रोल रूम से बाढ़ व कटान की आपदा पर निगरानी शुरु कर दी गई है। जिला आपदा विशेषज्ञ अरुण सिंह ने तैयारियों पर जानकारी दी। पूर्वाभ्यास के दौरान सीएमओ मुकेश कुमार व डीपीआरओ श्रेया उपाध्याय सहित सभी विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें