फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बलरामपुर में बूथों का निरीक्षण करने के साथ बच्चों को भी दी तालीम

बलरामपुर में एडीएम वित्त एवं राजस्व प्रदीप कुमार ने शनिवार को मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत उतरौला विधानसभा क्षेत्र के कयामजोत बूथ का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बूथ लेवल अधिकारियों को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं को वोटर बनाने का निर्देश दिया। इसके साथ उन्होंने विद्यालय में मौजूद बच्चों को भी तालीम दी। ब्लैक बोर्ड पर बच्चों से पहाड़ा व गिनती लिखाई। सही उत्तर देने वाले बच्चों का हौसला बढ़ाया। सदर तहसीलदार अखिलेश कुमार ने डीएवी इंटर कॉलेज, आदर्श विद्यालय भगवतीगंज, प्राथमिक विद्यालय भगवतीगंज व एमपीपी इंटर कॉलेज के सभी बूथों का निरीक्षण किया। सभी बीएलओ मौजूद पाए गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें