केंद्रीय बजट में बलरामपुर जिले के विकास और शैक्षिक उन्नयन की उम्मीद जगी है। शिक्षकों ने बजट को सराहा, शिक्षा में नवाचार को बढ़ावा देने के साथ ही महिला छात्रावास की सुविधा को उत्साहजनक बताया। नेपाल सीमा के विकास और बौद्ध सर्किट से विकास की उम्मीदों पर बेबाकी से राय रखी है।