फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलरामपुर: 62 हजार से अधिक डुप्लीकेट और 10 हजार से ज्यादा डी-डुप्लीकेट प्रविष्टियां हटाई गईं

पंचायत चुनावों की तैयारियों के बीच जिले में मतदाता सूची के व्यापक शुद्धिकरण अभियान के बाद अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित कर दी गई है। दावे-आपत्तियों, संशोधन, डुप्लीकेशन और डी-डुप्लीकेशन की कार्रवाई पूरी होने के बाद जिले में कुल 17,16,561 मतदाता दर्ज किए गए हैं। निर्वाचन विभाग के आंकड़ों के अनुसार जिले में 4,44,410 डुप्लीकेट प्रविष्टियां चिह्नित की गईं, जिनमें से जांच के बाद 62,721 नाम हटाए गए। वहीं 4,23,914 डी-डुप्लीकेट प्रविष्टियों की जांच में 10,434 नाम विलोपित किए गए। डुप्लीकेट श्रेणी में ऐसे मतदाता शामिल थे जिनके नाम दो स्थानों पर दर्ज थे, जबकि डी-डुप्लीकेट श्रेणी में दो से अधिक स्थानों अथवा दूसरे जिलों में भी नाम पाए गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें