बलरामपुर के सादुल्लानगर बाजार में स्थित सराफा दुकान में चोरी का मामला प्रकाश में आया है। सोमवार को जब दुकान मालिक अजय कुमार निवासी गूमा फातमाजोत (जायसवाल मार्केट बाजार) अपनी दुकान खोलने आए, तब जाकर चोरी की घटना की जानकारी हो सकी। दुकान का शटर टूटा देख उन्होंने तुरंत पुलिस को जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि चोरों ने बेहद योजनाबद्ध तरीके से इस वारदात को अंजाम दिया। मौके पर सीओ उतरौला राघवेंद्र सिंह व थाना प्रभारी मनोज कुमार सिंह व फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की।