बलरामपुर के सोहेलवा वन्य जीव प्रभाग के बनकटवा रेंज अंतर्गत तीन अलग-अलग गांव में तीन महिला समेत एक बच्चे को जंगली जानवर ने घायल कर दिया है। वन विभाग घटना की जांच कर रहा है। पहली घटना शनिवार की रात करीब 12:00 क्षेत्र के ग्राम पंचायत चौधरीडीह के मजरे माधवडीह गांव की है। जहां झोपड़ी में सो रही श्यामकली (50) पत्नी श्यामलाल को जंगली जानवर ने घायल कर दिया। दूसरी घटना ग्राम पंचायत भटपुरवा के मजरे कटकुइयां गांव की है। जहां सुंदरी देवी (42) पत्नी ननके यादव को जंगली जानवर ने घायल कर दिया है। तीसरी घटना ग्राम पंचायत सहिजना के मजरे डेरवा गांव की है। जहां चिन्का (48) पत्नी हुकुमदार तथा इरशाद (15) पुत्र हुकुमदार को जंगली जानवर तेंदुआ ने घायल कर दिया है। इस संबंध में क्षेत्रीय वनाधिकारी बनकटवा रेंज सत्रोहन लाल ने बताया कि सभी घायलों का इलाज कराया गया है। किसी जंगली जानवर ने सभी को घायल किया है। गांव के पास पिंजरा लगाकर जंगली जानवर को पकड़ा जाएगा।