फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Balrampur: बालू गिराने आए ट्रक के नीचे दबकर मजदूर की मौत

जनपद बलरामपुर के थाना क्षेत्र रेहराबाजार के मनकापुर, रेहरा बाजार रोड पर दोपहर बालू गिराने इटवा ग्राम सभा के भैंसा बाबा मन्दिर प्रांगण में आया ट्रक चालक ट्रक बैक कर रहा था। उसके साथ बालू गिराने आया मजदूर मृतक प्रदीप वर्मा (50) पुत्र हरीराम वर्मा निवासी ग्राम उपाध्याय थाना कोतवाली मनकापुर जनपद गोण्डा की चपेट में आने से मौके पर मौत हो गयी। मृतक की पत्नी रामावती ने पुलिस को दी गयी तहरीर में ट्रक चालक लालमन मिश्रा निवासी ग्राम लालपुर थाना परशुरामपुर जनपद बस्ती के खिलाफ तेज रफ्तार व लापरवाही पूर्वक ट्रक चालने का आरोप लगाया है । अतिरिक्त निरीक्षक रेहराबाजार अशोक सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी रामावती की तहरीर पर ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर ट्रक को कब्जे में लेकर शव को पीएम के लिए भेजकर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें