बिजली विभाग के अफसरों व कर्मियों ने दूसरे दिन बुधवार को कार्यालय परिसर के सामने प्रदर्शन कर विरोध जताया। निजीकरण के विरोध में बिजली विभाग के अफसरों व कर्मियों ने काला फीता बांधकर काम किया और शाम को प्रदर्शन किया। संघर्ष समिति बलरामपुर के संयोजक आरपी सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री व ऊर्जा मंत्री से मांग की गई है कि बिजली विभाग का निजीकरण न किया जाए।