बलिया जिले के बैरिया थाना क्षेत्र के सोनबरसा में सोमवार की शाम को सड़क किनारे खड़ी बाइक से ऑटो की टक्कर हो गई। बाइक सवार बदमाशों ने ऑटो चालक विकास यादव व उसमें बैठे वकील यादव की पिटाई कर दी। गम्भीर रूप से घायल वकील यादव (23) की इलाज के लिए वाराणसी ले जाते समय रास्ते मे मौत हो गई। वहीं चालक विकास का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।