नगर के कासिम बाजार रोड स्थित शराब दुकान हटाने की मांग को लेकर चल रहे मोहल्लेवासियों का आमरण अनशन सोमवार को भी जारी रहा। आमरण अनशन के समर्थन में मोहल्ले की महिलाओं ने आबकारी विभाग का पुतला दहन किया। नगर के कासिम बाजार पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास मंदिर शिक्षा धर्म बचाओ या शराब की दुकान हटाओ को लेकर चल रहे आमरण अनशन दूसरे दिन भी जारी रहा। इसके बाद भी जिला प्रशासन के लोगों को कानों पर जू तक नहीं रेग रहा है। इससे आक्रोशित मोहल्ला की महिलाओं ने पंच मुखी हनुमान मंदिर जुलूस निकालकर महिलाओं ने कासिम बाजार चौराहा पहुंची। जुलूस के दौरान महिलाओं ने आबकारी विभाग और जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। महिलाओं ने कासिम बाजार चौराहा पर आबकारी विभाग का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया। इसके बाद महिलाओं ने कासिम बाजार रोड स्थित शराब दुकान के सामने जाकर जमकर नारेबाजी की। आक्रोशित महिलाओं ने चेताया कि यदि जल्द से जल्द शराब की दुकान नहीं हटाई गई तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा।