फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वॉलीबॉल...देवरिया और पटना का विजय अभियान जारी, VIDEO

अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 30 Jan 2026 08:01 PM IST

महर्षि मूल बाबा नव चेतना क्लब की ओर से आयोजित राज्यस्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन शेरपुर, देवरिया व पटना की टीमों का दबदबा रहा। शुक्रवार को सेवा संघ इंटर कॉलेज, सोहांव के खेल मैदान पर आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इस दौरान पूर्व मंत्री ने जिला वॉलीबाल एसोसिएशन के सचिव नीरज राय एवं सोहांव के विभिन्न राष्ट्रीय खिलाड़ियों को सम्मानित किया। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के दूसरे दिन सोहांव ने आजमगढ़ को 25-22, 25-19 शेरपुर ने गोरखपुर को 25-19,18-25, 25-22 देवरिया ने आजमगढ़ को 25-19, 22-25, 25-17 पटना ने सोहांव को 25-22, 25-21 से पराजित किया। दिवा रात्रि प्रतियोगिता के सेमीफाइनल एवं फाइनल मुकाबले देर शाम खेले जाएंगे।प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका अनुराग आर्य, राणा सिंह, मनीष व हरिशंकर ने निभाई। इस दौरान गिरिजा राय, ओमप्रकाश राय, विपिन राय, प्रेमानंद राय, दिनेश राय, संजय यादव, मिथिलेश राय,मंजूर अली एवं सर्वेश राय आदि उपस्थित रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें