फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे क्रॉसिंग पर सब्जी लदा वाहन पलटा] लोगों की सुरक्षित निकला चालक; VIDEO

अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 04 Jan 2026 03:02 PM IST

दिलदारनगर रेलवे क्रॉसिंग पर रविवार को सब्जियों से लदा एक छोटा मालवाहक वाहन अचानक संतुलन खो बैठा और पीछे की ओर पलट गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ और समय रहते लोगों की सक्रियता से बड़ा हादसा टल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन सब्जियों की भारी बोरियों से लदा हुआ था। क्रॉसिंग पार करते समय अचानक संतुलन बिगड़ने से वाहन पीछे की ओर उठकर पलट गया। पलटने के बाद चालक वाहन के अंदर ही फंस गया और कुछ देर तक खिड़की से झांकता रहा। आसपास मौजूद लोगों ने साहस दिखाते हुए उसे दरवाजा खोलने के लिए प्रेरित किया, जिसके बाद चालक सुरक्षित बाहर निकल आया। हादसे के बाद रेलवे फाटक पर कुछ समय के लिए आवागमन बाधित हो गया। स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए वाहन में लदी सब्जियों की बोरियों को बाहर निकाला और मिलकर वाहन को क्रॉसिंग से हटाया। इस दौरान किसी ट्रेन का आवागमन प्रभावित नहीं हुआ और न ही कोई बड़ा नुकसान हुआ। इस संबंध में आरपीएफ पोस्ट दिलदारनगर के प्रभारी निरीक्षक गणेश सिंह राणा ने बताया कि मामले की कोई सूचना उन्हें नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि यदि किसी ट्रेन का संचालन प्रभावित होता या गेटमैन की ओर से शिकायत प्राप्त होती है, तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें