फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बलिया में चोरी की सात बाइकों के साथ दो गिरफ्तार, नम्बर प्लेट को बदलकर बिहार में बेच देते थे वाहन

बलिया के शहर कोतवाली पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की सात मोटरसाइकिल और एक मोबाइल बरामद किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त मो. आजाद खान उर्फ भुंवर और इंद्रदेव सिंह उर्फ नेता हैं। थाना कोतवाली पुलिस ने बरामदगी के आधार पर अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई कर आरोपियों का चालान न्यायालय कर दिया है। एएसपी दक्षिणी कृपा शंकर ने बताया कि शिवपुर दियर ब्यासी पुल पर चेकिंग के दौरान फर्जी नम्बर प्लेट लगाए मोटरसाइकिल पर सवार दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। दोनों मोटरसाइकिल से संबंधित कोई भी वैध परिपत्र न दिखा सके। पूछताछ में बताया कि मोटरसाइकिल बलिया शहर के मीना बाजार से 25 नवंबर को चुराई गई थी। इसके अलावा भी एक मोटरसाइकिल शहर से चोरी की थी। बताया कि शहर के आसपास से गाड़ियों को चोरी करके नम्बर प्लेट को बदलकर बिहार में बेच देते हैं। निशानदेही पर दो अलग-अलग स्थानों से छह और बाइक को भी बरामद किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें