बलिया के नरहीं थाना क्षेत्र के तेतारपुर गांव से शनिवार दोपहर में 25 श्रद्धालु पिकअप वैन पर सवार होकर बाबा धाम जलाभिषेक करने जा रहे थे। बिहार के बेगूसराय में ट्रेलर ने पिकअप गाड़ी पीछे से टक्कर मार दी। लाची देवी (45) पत्नी मुघुन राजभर व हरेंद्र राजभर (60) की मौके पर मौत हो गई।