फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बलिया में भाजपा विधायक केतकी सिंह का बयान, हिन्दुओं ने चूड़ियां नहीं पहन रखी हैं

भाजपा विधायक केतकी सिंह ने संभल कांड और बांग्लादेश को लेकर विवादित बयान दिया है। विधायक ने कहा है कि किसी को भ्रम हैं कि हमकों ईट और पत्थर से डरा देंगे तो आ जाए दो-दो हाथ हो जाएं। देख ही लेते हैं किसमें कितना दम है। विधायक ने कहा कि हिन्दुओं ने चूड़ियां नहीं पहन रखीं हैं। हम भाईचारे की बात करते हैं, लेकिन खुद चारा बनने की बात नहीं करते हैं। हम चारा नहीं हैं कि कोई आकर खाकर निगल जाएगा। बलिया जिले की बांसडीह क्षेत्र की विधायक सिंह ने भाजपा के जिला कार्यालय प्रांगण में मंगलवार को विधायक ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर कहा मुझें यह नहीं पता कि मुसलमानों के साथ क्या होगा और क्या नहीं होगा, लेकिन हिन्दुओं ने कोई चूड़ियां नहीं पहन रखी है। वो जमाना लद गया, जब हिंदुओं पर अत्याचार होता था और सरकार कम्बल तानकर सोई रहती थी। आज की सरकार ऐसी है कि घुसकर मारेगी और कहां कहां मारेगी ये पता भी नहीं चलेगा। सिंह ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के मसले में विपक्षी दलों की चुप्पी पर सवाल करते हुए जमकर कटाक्ष किया। विधायक सिंह ने कहा ये शांति दूतों के साथ है न। इनकी दिक्कत यह है कि ये शांति दूतों को अपनी गोदी में रखकर खिलाते और पिलाते हैं। एक मुसलमान के साथ कुछ हो जाए तो ये अपनी छाती पीटने लगते हैं। छाती पीट-पीट कर भारत का विश्व स्तर पर ऐसा सिनेरियो पेश करते हैं, जैसे कि कितना मुसलमानों के साथ अत्याचार हो रहा है, लेकिन यहीं हिंदुओं के साथ कश्मीर और बांग्लादेश से लेकर कर्नाटक व केरल में होता है तो इनके अंदर बोलने का साहस नहीं है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें