सपा सांसद रमाशंकर राजभर विद्यार्थी ने बांसडीह में पत्रकारों से बातचीत में प्रदेश सरकार, प्रशासनिक अधिकारियों और सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि ओमप्रकाश राजभर अब दूसरे पलटू राम बन चुके हैं, जो हर सुबह और शाम अपना पक्ष बदलते रहते हैं। सांसद ने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार जनता की चिंता से पूरी तरह बेखबर है। प्रशासन में व्याप्त भ्रष्टाचार पर कहा कि अधिकारी बेलगाम हो चुके हैं। बिना पैसे के थाने और तहसील में कोई काम नहीं होता। जनता के सरोकारों से सरकार और प्रशासन दोनों ने मुंह मोड़ लिया है। सरयू नदी कटान का मुद्दा उठाते हुए सांसद ने कहा कि किसानों की जमीन नदी में बह गई, परंतु सरकार ने उन्हें मुआवजा या किसान सम्मान निधि नहीं दी।